कैंट पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, चार गिरफ्तार; ₹12,530 बरामद

 वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "जीरो टॉलरेंस" नीति और "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश के पत्ते और नकदी बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार वरुणा जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सद्भावना पार्क (सदर बाजार) स्थित बहादुर शहीद मजार के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुनील यादव (34 वर्ष), किशन कुमार (21 वर्ष), जितेंद्र मौर्या (32 वर्ष) और दिव्यलोक मिश्रा (38 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी फुलवरिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


बरामदगी और विधिक कार्रवाई पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 12,530 रुपये नकद (11,000 रुपये माल फड़ से और 1,530 रुपये जामा तलाशी में) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी फुलवरिया दीक्षा पांडेय, उप-निरीक्षक शांतनु मिश्रा और उनकी टीम (कांस्टेबल आशीष मिश्रा, नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार)।

वाराणसी पुलिस जुआ छापेमारी (Varanasi Police Gambling Raid)कैंट थाना पुलिस गिरफ्तारी (Cantt Police Station Arrest) आपरेशन चक्रव्यूह वाराणसी (Operation Chakravyuh Varanasi)यूपी पुलिस जुआ अधिनियम कार्रवाई (UP Police Gambling Act Case)

#VaranasiPolice #UPPolice #CrimeNews #OperationChakravyuh #ZeroTolerance #VaranasiNews #PublicGamblingAct #PoliceAction




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने