सेंट्रल जेल प्रीमियर लीग 2026: काशी नाइट राइडर्स ने वाराणसी जेल सुपर किंग्स को 26 रन से दी शिकस्त

 दीपक यादव बने मैन ऑफ द मैच, अधिकारियों की मौजूदगी में खेला गया मुकाबला

केंद्रीय कारागार वाराणसी में चल रही जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल-2026) के अंतर्गत आज वाराणसी जेल सुपर किंग्स और काशी नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए काशी नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।




काशी नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद पांचवें क्रम पर बल्लेबाज़ी करने आए दीपक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों पर 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग्स की टीम 12 ओवरों में मात्र 119 रन ही बना सकी।

वाराणसी जेल सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक 27 रन ब्रजेश निषाद ने 11 गेंदों पर बनाए। वहीं काशी नाइट राइडर्स की तरफ से मोईन उर्फ कालिया ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके।

हरफनमौला प्रदर्शन के चलते दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाज़ी में 51 रन बनाए और गेंदबाज़ी में 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया।

आयोजन समिति ने बताया कि जेल प्रीमियर लीग का अगला मुकाबला सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और फ्रीडम फाइटर्स रायफल के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह बाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#JPL2026#CentralJailVaranasi#KashiKnightRiders#PrisonReform#CricketInJail#VaranasiNews#JailPremierLeague#Sportsforchange#DeepakYadav#KashiCricket#रिफार्मेशनथ्रूस्पोर्ट्स

वाराणसी सेंट्रल जेल प्रीमियर लीग 2026

काशी नाइट राइडर्स बनाम वाराणसी जेल सुपर किंग्स मैच रिपोर्ट

जेल प्रीमियर लीग (JPL) वाराणसी ताजा समाचार

दीपक यादव मैन ऑफ द मैच जेपीएल

केंद्रीय कारागार वाराणसी क्रिकेट टूर्नामेंट

जेलर अखिलेश कुमार जेपीएल वाराणसी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने