वाराणसी: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के दौरान पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने इस दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में, कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र (थाना कैंट), की टीम ने अपराधियों के खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्रवाई जारी रखते हुए यह गिरफ्तारी की।
गिरफ्तारी का विवरण:
अभियुक्त का नाम: दीपक पटेल उर्फ सूजल (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र सुरेश पटेल, निवासी लखीमपुर झरिया, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान और समय: दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे, निकट प्लेटफार्म नंबर 9, कैंट, वाराणसी।
घटना का संक्षिप्त विवरण: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत चेकिंग के दौरान, नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त दीपक पटेल उर्फ सूजल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 493/25, धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र (थाना कैंट), उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय, और कांस्टेबल सवीन्द् कुमार।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
