मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न

  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न



चंदौली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शादी हेतु रू0 51000/- की धनराशि शासन द्वारा अनुमन्य



जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को सफल बनाने हेतु बैठक संपन्न हुई। 


बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि प्रति जोड़ों की शादी हेतु रू0 51000/- की धनराशि शासन द्वारा अनुमन्य है। जिसमें से रू0 35000.00 कन्या के खाते में, रू० 10000.00 की विवाह सामग्री एवं रू0 6000.00 की धनराशि शादी हेतु व्यवस्था पर खर्च किया जायेगा। समस्त विकास खण्डों/नगर निकायों में पात्र जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 14.12.2024 को भव्य रूप से आयोजित किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। 


बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी/ जिला विकास अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने