बच्चों और NDRF जवानों ने उठाई स्वच्छता-पौधरोपण की अलख,
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिखाई हरी झंडी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धार्मिक नगरी काशी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भव्य शंखनाद हुआ। मालवीय शिक्षा निकेतन और जेपीएस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में, सृजन सामाजिक विकास न्यास व एनडीआरएफ (NDRF) के सहयोग से संगोष्ठी,
विशाल जागरूकता रैली और सघन पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। हाथों में तख्तियां और जुबां पर प्रकृति रक्षा का संकल्प लिए स्कूली बच्चों के साथ एनडीआरएफ के जांबाज जवानों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रसेवा के रंग में रंग दिया।
विशाल जागरूकता रैली और सघन पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। हाथों में तख्तियां और जुबां पर प्रकृति रक्षा का संकल्प लिए स्कूली बच्चों के साथ एनडीआरएफ के जांबाज जवानों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रसेवा के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के जरिए छात्र-छात्राओं ने आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक स्वच्छ और सुरक्षित कल के निर्माण के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।
सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण, जल संचयन और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
रैली के उपरांत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चला। एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए सफाई की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार पौधे रोपकर प्रकृति के संतुलन का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक ललित बहादुर सिंह, निदेशक डॉ. मुकेश, मनोज कुमार, श्रीकांत पांडेय, प्राचार्य श्वेता सिंह समेत विद्यालय परिवार, शिक्षक, कर्मचारी और एनडीआरएफ के जवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।
Tags
varanasi
