वाराणसी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा था 'UGC का बाप', पुलिस ने गाड़ी पकड़कर भेजा थाना

 वाराणसी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा था 'UGC का बाप', पुलिस ने गाड़ी पकड़कर भेजा थाना

वाराणसी। काशी की सड़कों पर टशन दिखाने के चक्कर में एक युवक को अपनी बुलेट से हाथ धोना पड़ा।


कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी है जिस पर नंबर प्लेट की जगह "UGC K बाप" लिखा हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है।

चेकिंग के दौरान धरी गई बुलेट

पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस विकास भवन के पास पैदल गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर इस अजीबोगरीब नंबर प्लेट वाली बुलेट पर पड़ी। नियमों की धज्जियां उड़ाती इस प्लेट को देख पुलिस ने तुरंत गाड़ी को तुरंत कब्जे मे लिया ।

नगर निगम का संविदा कर्मी है मालिक

जांच-पड़ताल में पता चला कि इस बुलेट का मालिक कृतिभान मणि त्रिपाठी है, जो बृजनाथ त्रिपाठी का पुत्र और उमरहा (थाना चौबेपुर) का निवासी है। जानकारी के अनुसार, युवक नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है।

होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

कैंट पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नंबर प्लेट पर किसी भी तरह की 'कलाकारी' या रसूख दिखाना भारी पड़ सकता है।

#Varanasi #VaranasiPolice #UPPolice #TrafficRules #BulletModified #CantonmentPolice #VaranasiNews #Kashi #Action #UPNews #TrafficViolation #NumberPlate #VaranasiCommissionerate


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने