ऑपरेशन चक्रव्यूह का वार: वाराणसी में IPL मैच पर सट्टा लगाते 4 सटोरिये गिरफ्तार

वाराणसी।कमिश्नरेट पुलिस की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रंग ला रहा है।


शुक्रवार की भोर में कैण्ट पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी


पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि अर्दली बाजार क्षेत्र के टैगोर टाउन में आईपीएल मैचों पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र और एसओजी-2 के उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय की टीम ने घेराबंदी की।


गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित चार सटोरियों को गिरफ्तार किया:

1. संजय राय(34 वर्ष) – गणेश नगर कालोनी, कैण्ट।

2. मृनाल सिंह (32 वर्ष) – विंध्यवासिनी नगर कालोनी, अर्दली बाजार।

3. अभिषेक सिंह (35 वर्ष) – नारायणपुर, शिवपुर।

4. विश्वजीत सिंह उर्फ शानू (35 वर्ष) डीआईजी कालोनी, कैण्ट।


बरामदगी और कानूनी कार्यवाही


तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण और नकदी बरामद की गई है:

नकद धनराशि:30,070/- रुपये।

मोबाइल: 05 अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन (जिनका उपयोग ऑनलाइन दांव लगाने के लिए किया जा रहा था)।


पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कैण्ट में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:


इस सफल कार्यवाही में कैण्ट थाना प्रभारी शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उमाशंकर, एसओजी-2 के अभिषेक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, अखिलेश गिरी, अखिलेश यादव और अतुल कुमार पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही।


पुलिस का संदेश:


"कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अवैध गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के माध्यम से युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' जारी रहेगा।"


#VaranasiPolice #IPL2026 #IPLGambling #CrimeNews #OperationChakraviewh #VaranasiCrime #UPPolice #CantonmentPolice #SOGVaranasi #OnlineGambling #PoliceAction #ZeroTolerance #BreakingNewsVaranasi #VaranasiCormmissionerate #IPLSpeculation #Arrested #VaranasiNews #यूपीपुलिस #वाराणसीपुलिस #क्राइमन्यूज #आईपीएलसट्टा #गिरफ्तार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने