साइबर अपराध के खिलाफ चौबेपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, स्वर्वेद मंदिर उमराहा में लोगों को बताए बचाव के तरीके
_रिपोर्ट विशाल कुमार चौबेपुर_
वाराणसी। साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चौबेपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के उमराहा स्थित स्वर्वेद मंदिर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव व कांस्टेबल शशि सरोज , महिला कास्टेबल अंजलि
टीम के साथ मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे सतर्क रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी ठगी का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
अभियान के दौरान लोगों को सेक्सटार्शन, जॉब स्कैम, हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक न्यूज, मैलवेयर, टास्क फ्रॉड, इनवेस्टमेंट फ्रॉड और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी को भी अपना OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से तुरंत सावधान रहें।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि सामने आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में सूचना दें।
अभियान के अंत में पुलिस ने लोगों को संदेश दिया
सावधान रहें सतर्क रहें साइबर सुरक्षित रहें। सोच-समझ कर क्लिक करें साइबर खतरे से दूर रहें। साइबर जागरूकता अपनाएं सुरक्षित डिजिटल दुनिया बनाएं।











