बाकले ग्राउंड में 'नो एंट्री' पर बवाल: क्या अब डीआरएम के लिए बंद होंगे बाजार के रास्ते?

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) 


मिथिलेश ठाकुर

नगर की 'लाइफ लाइन' कहे जाने वाले बाकले ग्राउंड और यूरोपीय कॉलोनी की घेराबंदी ने अब एक बड़े जन-आंदोलन की शक्ल ले ली है। रेलवे प्रशासन (DRM) द्वारा ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेड कर आम जनता के प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दर्जनों लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।




"तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी"

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने डीआरएम डीडीयू की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बाकले ग्राउंड दशकों से नगरवासियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वास्थ्य लाभ का एकमात्र साधन रहा है। इसे प्रतिबंधित करना न केवल तानाशाही है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन भी है।

डीआरएम को सीधी चेतावनी



अधिवक्ता पाठक ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा:

"अगर डीआरएम साहब को हमारे टहलने से परेशानी है, तो वह यह जान लें कि यूरोपीय कॉलोनी में हमारे ही भाई-बंधु रहते हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। लेकिन यदि नगर के लोगों को ग्राउंड में जाने से रोका गया, तो हम भी डीआरएम और उनकी गाड़ी को मुगलसराय बाजार में प्रवेश नहीं करने देंगे।"

आंदोलन की आहट

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शहर का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ लोग सुबह की ताजी हवा ले पाते हैं। रेल प्रशासन का यह रवैया शहर और प्रशासन के बीच टकराव पैदा कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि यदि बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

#Mughalsarai #DDUNagar #BakleGround #DRM_DDU #IndianRailways #PublicProtest #SantoshPathakAdvocate #ChandauliNews #MorningWalk #Justice ForPublic #RailwayAuthority #UPNews #ViralNews

Bakle Ground Mughalsarai News

DRM DDU vs Public Protest

Advocate Santosh Kumar Pathak Statement

European Colony Mughalsarai Barricading

Morning Walk Protest Mughalsarai

DDU Nagar Railway News Today

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बाकले ग्राउंड विवाद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने