7000 पॉलिसियों का कीर्तिमान - वाराणसी के राज कुमार सिंह ने रचा इतिहास

 27 फरवरी 2026 को हासिल की उपलब्धि, 15 मार्च तक पिछले वर्ष का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य


वाराणसी। जीवन बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज कुमार सिंह ने 27 फरवरी 2026 को 7000 पॉलिसियां पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरी टीम की प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का भी प्रमाण है।


राज कुमार सिंह वाराणसी के निवासी हैं और समाजसेवा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह व्यवहार कुशल, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। अपने कार्य के प्रति समर्पण और ग्राहकों के साथ मधुर संबंधों के कारण उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने अब 15 मार्च 2026 तक पिछले वर्ष के 7841 पॉलिसियों के आंकड़े को पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य उनके आत्मविश्वास और कार्यशैली को दर्शाता है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर श्रेय देते हुए कहा कि विकास श्रीवास्तव (सीनियर ब्रांच मैनेजर इंचार्ज), बिनय कुमार दुबे (ब्रांच मैनेजर), अरुण कुमार (ब्रांच मैनेजर), राजू राय (ब्रांच मैनेजर - राजातालाब) सहित मंडुआडीह की पूरी मार्केटिंग एवं प्रशासनिक टीम के मार्गदर्शन में हासिल हुई।

इस ऐतिहासिक सफलता पर विभागीय अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वह आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


#VaranasiNews #SuccessStory #InsuranceRecord #RajKumarSingh #VaranasiPride #Leadership #Achievement2026#Varanasi #Success #Insurance #KashiPride #RajKumarSingh #RecordBreaker

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने