जाम से कराहती सड़कों को मिली 'संजीवनी': खोजवा से सुंदरपुर तक पुलिस का अभियान, 16 पर गिरी गाज

जाम से कराहती सड़कों को मिली 'संजीवनी': खोजवा से सुंदरपुर तक पुलिस का अभियान, 16 पर गिरी गाज

वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा चौकी पुलिस ने क्षेत्र को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक सराहनीय पहल की है। अक्सर जाम से जूझने वाले इस इलाके में पुलिस ने केवल खानापूर्ति नहीं की, बल्कि खुद सड़क पर उतरकर एक व्यापक अभियान चलाया।

पैदल गस्त से दिया कड़ा संदेश चौकी प्रभारी पीयूष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन छोड़ पैदल गस्त (Foot Patrolling) का रास्ता चुना। यह अभियान किरहिया से शुरू होकर चुंगी होते हुए सुंदरपुर तक चला। पुलिस को सड़क पर पैदल मार्च करते देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।



अतिक्रमण पर प्रहार: 16 का चालान सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से लगे ठेले, कुल्चे और अवैध गुमटियों के कारण आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई की।


रास्ते में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई।


नियमों की अनदेखी करने वाले 16 लोगों का 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया।


मुस्तैद दिखी पुलिस टीम इस अभियान को सफल बनाने में चौकी की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। कार्रवाई के दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे:


चौकी प्रभारी: पीयूष कुमार

उप-निरीक्षक (SI): विनय यादव

कांस्टेबल: चांद कुमार






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने