केंद्रीय कारागार वाराणसी जेल में हुआ यह खेल !

जेल अधिकारियों बंदीरक्षकों ने प्रदर्शन से चौंकाया


वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में मंगलवार को जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल–2026) का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस लीग में कारागार के बंदियों एवं स्टाफ को मिलाकर कुल पाँच टीमें गठित की गई हैं। जिनमें सेंट्रल जेल चैलेंजर्स, डिसिप्लिन डेयर डेविल्स, वाराणसी जेल सुपर किंग्स, काशी नाइट राइडर्स तथा फ्रीडम फाइटर्स रॉयल्स शामिल हैं।


लीग का उद्घाटन मुकाबला सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव आलोक कुमार अग्निहोत्री ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। परिचय के उपरांत वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई।


टॉस डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की टीम सभी विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। इस प्रकार डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धर्मेंद्र यादव (डिसिप्लिन डेयर डेविल्स) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कारागार में निरुद्ध बंदियों ने प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। लीग के आगामी मुकाबले में वाराणसी जेल सुपर किंग्स और काशी नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

#VaranasiCentralJail#JailPremierLeague2026#JPL2026#PrisonReforms#VaranasiNews#PositivePolicing#KashiNews#CricketInJail#ReformAndRehabilitate#स्पोर्ट्सइंप्रिसों

वाराणसी जेल प्रीमियर लीग 2026 सेंट्रल जेल वाराणसी क्रिकेट मैच Jail Premier League Varanasi results Senior Superintendent Radhakrishna Mishra news बंदियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता वाराणसी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने