तेलंगाना के करीमनगर में पति-पत्नी का हनीट्रैप नेटवर्क बेनकाब
तीन साल में सौ से अधिक शिकार
सोशल मीडिया बनता जा रहा अपराध का खुला जंगल
अत्यधिक और बिना मेहनत के धनागम की लालसा समाज को तेज़ी से चारित्रिक पतन की ओर धकेल रही है। श्रम, संयम और प्रतिष्ठा की जगह अब शॉर्टकट ने ले ली है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर ‘सेमी-पोर्न’ संस्कृति की भसड़ मची हुई है। शहरी सीमाओं से निकलकर अब ग्रामीण पृष्ठभूमि की लड़कियां और महिलाएं भी अश्लील संवाद और बदन उघाड़ वीडियो के ज़रिये ध्यान खींच रही हैं। इससे एक कदम आगे बढ़कर हनीट्रैप यानी “सेक्स ऑफर कर लूट” करने वाले गिरोह सक्रिय हो चुके हैं।
ताज़ा मामला तेलंगाना के करीमनगर से सामने आया है, जहाँ एक पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अब तक सौ से अधिक लोगों को अपने जाल में फँसाया। पत्नी सोशल मीडिया पर अपनी कामुक अदाओं वाली तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी। जो भी आकर्षित होता, उसे फ्लैट पर बुलाया जाता। अंतरंग पलों के दौरान पति छिपे कैमरे से वीडियो बना लेता और फिर शुरू होता था ब्लैकमेल का खेल। इस पूरे नेटवर्क के ज़रिये लाखों रुपये की वसूली की गई। यह सिलसिला पिछले तीन वर्षों से चल रहा था।
मामला तब उजागर हुआ जब इस दंपति ने एक व्यापारी से तेरह लाख रुपये वसूलने के बाद पाँच लाख रुपये की और मांग की। परेशान व्यापारी ने अंततः पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया, तब जाकर हनीट्रैप की पूरी साजिश सामने आई।
हनीट्रैप प्रकरण केवल एक अपराध नहीं, बल्कि उस विकृत मानसिकता का आईना है जिसमें पैसा और सुविधा के लिए हर नैतिक सीमा लांघना सामान्य हो गया है। सोशल मीडिया आज एक खुला जंगल बन चुका है। जैसे शिकारी शिकार की तलाश में टोह लेते हैं, वैसे ही हनीट्रैप गिरोह अपने लक्ष्य चुनते हैं। ये लोग पद, पावर, पैसा और प्रॉपर्टी वालों की पहचान करते हैं। जिसके पास जितना अधिक धन और प्रतिष्ठा, उसके पास उतना ही लोकलाज का भय और यही भय अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार बनता है।
विशेषकर विवाहित और अधेड़ उम्र के पुरुष इस जाल में अधिक फँसते हैं। उम्र, सामाजिक हैसियत और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ उन्हें अंदर से कमजोर बना देती हैं। डर कानून का नहीं, बल्कि इस बात का होता है कि परिवार और समाज में इज्जत दो कौड़ी की हो जाएगी। यही डर ब्लैकमेलिंग की मजबूत ज़मीन तैयार करता है, जिसे हनीट्रैप करने वाले बखूबी समझते हैं।
इस समस्या का समाधान केवल पुलिसिया कार्रवाई नहीं है। जरूरत है आत्ममंथन, डिजिटल साक्षरता और सबसे बढ़कर चरित्र व संयम की। जब तक पुरुष अपनी यौन कुंठाओं और फंतासियों को बढ़ावा देता रहेगा, तब तक वह सोशल मीडिया पर फेंके गए खूबसूरती के जाल में फँसता और लुटता रहेगा। हनीट्रैप एक ऐसी लूट है जिसमें लुटने वाला अक्सर बदनामी के डर से पुलिस तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाताऔर अपराधी इसी चुप्पी का फायदा उठाते रहते हैं।
#हनीट्रैप #HoneytrapCase #TelanganaNews #Karimnagar #CyberCrime #SocialMediaCrime #ब्लैकमेलिंग #डिजिटलअपराध #CrimeNews #HindiNews #StaySafeOnline#SocialAlert#StaySafeOnline#OnlineSafety#SocialMediaTruth#PublicAwareness#TelanganaNews#Karimnagar#BreakingNews#HindiNews#CrimeReport#GroundReport#ब्लैकमेलिंग#साइबरअपराध#सोशलमीडिया#Electricity#क्राइमन्यूज़#आजकीखबर
Honeytrap case TelanganaKarimnagar honeytrap news Hindiसोशल मीडिया हनीट्रैप Instagram honeytrap India Honeytrap gang husband wife Blackmail racket Indiaसोशल मीडिया अपराध Honeytrap news today HindiOnline trap blackmail caseडिजिटल अपराध भारत सोशल मीडिया ठगी Sex trap blackmail India
