चंदौली कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत
















 एक दिवसीय जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव द्वारा प्रांगण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर मेला/प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।


अध्यक्ष / वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० नरेन्द्र रघुवंशी कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा कृषि विविधीकरण, वानिकी, उत्पाद के मूल्य संम्वर्धन के विषय में एवं सम सामायिक फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। डा० अमित कुमार सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, एफ०पी०ओ० एवं रबी में दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती के बारे कृषकों को तकनीकी जानकारी दी गयी। 


मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निःशुल्क बधियाकरण, टीकाकरण (लम्पी, एफ०एम०डी०, डी०पीआर०) अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालक अपने पशुओं का बीमा कराने तथा पशुओं के हरा चारा के लिये जई बीज वितरण पशुपालन विभाग द्वारा किया जाता है।


भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा भूमि एवं जल संरक्षण के लिये पं०दीन दयाल किसान समृद्धि योजना एवं खेत तालाब योजना के बारे में किसान भाईयों को बताया गया। सहायक निदेशक, मत्स्य द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा एवं अन्य योजना के अन्तर्गत विभाग द्वारा तालाब निर्माण पर 11.00 लाख प्रति हे० की दर से देय अनुदान के बारे में जानकारी दी गयी।


जिला उद्यान अधिकारी ने एकीकृत बागवानी मिशन योजना में बारे में बताये तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत स्प्रिंकलर से सिंचाई हेतु 90 प्रतिशत अनुदान देय होने की जानकारी दी गयी तथा आलू की नई प्रजाति कुफरी संगम लगाने के लिये किसानों को प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक, इफको श्री अभिषेक, त्रिपाठी द्वारा नैनों यूरिया एवं नैनों डी०ए०पी० का उपयोग करने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किये।


मुख्य विकास अधिकारी ने सभी किसान भाईयों से अपील की गयी कि सभी तिलहनी एवं दलहनीं की खेती करें। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पशुचिकित्साधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको एफ०पी०ओ० के निदेशक श्री शशिकान्त, ग्राम ईमिलिया एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व श्री दीनानाथ श्रीवास्तव, श्री वीरेन्द्र सिंह व अन्य प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।


अन्त में उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा कृषि विभाग में संचालित फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आई०डी०, पी०एम० कुसुम एवं अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसान मेले में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर किसान मेला/तिलहनी मेला के समाप्ति की घोषणा की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने