वाराणसी: "मैं तो अब यही कहूंगी कि देश के लिए सीने पर गोली मत खाना,
जब गोली चले तो झाड़ी में छुप जाना। मेरे छोटे-छोटे बच्चे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने न मदद की और न ही उचित सम्मान दिया।" यह मर्मांतक बोल किसी साधारण महिला के नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद महेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी श्रीमती उमा सिंह के हैं।
वर्षों की उपेक्षा और प्रशासनिक बेरुखी से टूट चुकी एक वीरांगना का यह दर्द आज उस समय सैलाब बनकर फूट पड़ा, जब समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर उनसे मिलने पहुँचा।
सिसकियों में दबा सिस्टम का सच
वाराणसी स्थित शहीद के आवास पर पहुँचे सपा नेताओं के सामने उमा सिंह जी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने सिसकते हुए कहा, "अब किसी से कोई उम्मीद नहीं बची है, मैं न्याय और सम्मान के लिए दर-दर दौड़ते-दौड़ते थक गई हूँ।" एक शहीद के परिवार का खुद को इतना असहाय महसूस करना सभ्य समाज और हमारी व्यवस्था के लिए एक गहरा घाव है।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने थामी उमा सिंह की बांह
राष्ट्रीय सचिव जीशान अंसारी के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने शहीद परिवार की व्यथा सुनी और उनके हक के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। जीशान अंसारी ने भावुक होते हुए कहा:
एक शहीद की पत्नी का यह कहना कि 'गोली मत खाना' हमारे पूरे तंत्र के लिए शर्म की बात है। हम शहीद महेंद्र प्रताप सिंह जी के सम्मान में स्मृति द्वार और उनकी मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। यह केवल एक मांग नहीं, हमारा प्रायश्चित है।"
सम्मान की लड़ाई का संकल्प
मुलाकात के दौरान समाजसेवी शुभम सेठ ने कहा कि एक वीरांगना का यह कहना कि वह थक गई हैं, दर्शाता है कि हमने अपने नायकों को भुला दिया है। उन्होंने सड़क के नामकरण और शहीद को उचित सम्मान दिलाने के लिए आखिरी दम तक लड़ने की बात कही।
वहीं, अधिवक्ता अमरेंद्र पांडेय और अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन इस परिवार की सुध किसी ने नहीं ली। आज पूरा समाज उमा सिंह जी के आंसू देखकर शर्मिंदा है। प्रशासन को अविलंब इस परिवार को वह सम्मान देना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।
साथ खड़े होने का भरोसा
इस मौके पर अजय यादव और राज श्रीवास्तव ने भी परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हर कदम पर इस शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा
शहीद महेंद्र प्रताप सिंह वाराणसी न्यूज़ उमा सिंह शहीद की पत्नी का वायरल बयान जीशान अंसारी सपा प्रतिनिधिमंडल वाराणसी शहीद परिवार की उपेक्षा पर खबर वाराणसी शहीद स्मारक मांग
#Varanasi #ShaheedMehendraPratapSingh #IndianArmy #JusticeForHeroes #SamajwadiParty #ZishanAnsari #SocialJustice #MartyrsFamily #UPNews

